फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा कैंट से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन की बोगी पटरी से उतरी, बड़ा हादसा टला

Fri, 10 May 2019 02:38 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
घटनास्थल पर रेलवे की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा कैंट स्टेशन से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी पटरी से उतर गई। घटना से अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि ट्रेन स्पीड में नहीं थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पहियों को वापस पटरी पर लाया गया। इसके बाद 11.30 बजे ट्रेन रवाना कर दी गई।
विज्ञापन


कैंट स्टेशन से वाया टूंडला होकर दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन शुक्रवार सुबह 8.10 बजे रवाना हुई। सिटी स्टेशन के आउटर पर इंजन के पीछे वाली बोगी के दो पहिये पटरी से उतर गए। इससे अचानक तेज झटके के साथ ट्रेन रुकी तो यात्रियों में अफरातफरी मच गई। ट्रेन की रफ्तार कम थी, जिससे कोई यात्री घायल नहीं हुआ।

डाउन रूट पर यह घटना हुई। घटना से डाउन ट्रेक की करीब चार गाड़ियां प्रभावित हुईं। सूचना पाकर रेलवे की टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बोगी के पहियों को पटरी पर लाया गया। इसके बाद ट्रेन रवाना कर दी गई। इस दौरान भीषण गर्मी में यात्री परेशान हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें