फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीलर ने नहीं दिया राशन तो ग्रामीणों ने काटा हंगामा, मारपीट

विज्ञापन
virodh pradarshan - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 टूंडला। तहसील क्षेत्र के गांव जरारा में सरकारी राशन न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने राशन डीलर की शिकायत एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर की है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि दुकान गांव की ही सरोज देवी के नाम से संचालित है। जबकि दुकान का संचालन गांव के ही अन्य दबंग लोग करते हैं। इसके चलते उन्हें समय से राशन नहीं दिया जाता। बुधवार को जब वह राशन लेने गए तो राशन नहीं दिया। कारण पूछने पर गाली-गलौज और अभद्रता की गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध थाना नारखी में तहरीर दी है।

घटना से आक्रोशित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली से तहसील पहुंच गए। ग्रामीणों ने दुकान की जांच कराने को एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा है। मामले की जांच एसडीएम ने नायब तहसीलदार को दी है। वहीं राशन डीलर सरोज देवी ने सभी आरोपों को गलत बताया है।
विज्ञापन


शिकायत करने वालों में सूरज सिंह, चंद्रपाल, अनार सिंह, भूरी सिंह, धर्मवीर सिंह, राकेश कुमार, भूरी सिंह, गिर्राज सिंह, छोटी देवी, ऊषा देवी, जयप्रकाश, जयवीर सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, श्यामवीर सिंह, मूलचंद्र सिंह, पवन कुमार, सुगड़ सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रेम सिंह आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें