फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी कोच में फोन पर कोरोना की बात करते समय बुजुर्ग यात्री को आई खांसी, ट्रेन से उतारा

Sat, 21 Mar 2020 12:41 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

बुजुर्ग यात्री ने फोन पर किसी से बात करते हुए दक्षिण अफ्रीका से 10 दिन पूर्व ही लौटने की बात कही। इसी दौरान वो कोरोना के संबंध में बात करने लगे। 
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर से दिल्ली जा रही कालिंदी एक्सप्रेस के एसी कोच में यात्रा कर रहे वृद्ध यात्री को कोरोना वायरस संदिग्ध होने पर ट्रेन से नीचे उतारा दिया गया। यात्री दक्षिण अफ्रीका से लौटा है। वो किसी से फोन पर कोरोना को लेकर बात कर रहे थे। 
विज्ञापन


यह बात सुनकर सहयात्री ने रेल मंत्री व रेल महाप्रबंधक को कोरोना पीड़ित यात्री के ट्रेन में होने का ट्वीट कर दिया। इस पर टूंडला में रेलवे के अधिकारियों ने यात्री को ट्रेन से उतार लिया। यात्री की जांच में कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिले। 

बृहस्पतिवार को कानपुर से भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस के एसी एचए-1 कोच में 64 यात्री दिल्ली जा रहे थे। उन्होंने फोन पर किसी से बात करते हुए दक्षिण अफ्रीका से 10 दिन पूर्व ही लौटने की बात कही। इसी दौरान वो कोरोना के संबंध में बात करने लगे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

सहयात्री ने रेल मंत्री को किया ट्वीट

इसी बीच बुजुर्ग यात्री को खांसी आ गई। यह देखकर सामने की सीट पर ही बैठे यात्री ने कोरोना होने के शक में तत्काल रेलमंत्री के साथ ही रेल महाप्रबंधक को कोच में कोरोना मरीज होने का ट्वीट कर दिया। इससे रेलवे में खलबली मच गई। 

तत्काल टूंडला नियंत्रण कक्ष को जानकारी देते हुए रेलयात्री को ट्रेन से उतारने के निर्देश दिए गये। रात तकरीबन एक बजे टूंडला स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही बुजुर्ग यात्री को चिकित्सीय टीम ने ट्रेन से उतार लिया। 

रेलवे अस्पताल में बनाए गए आईसोलेशन वार्ड में उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उनकी जांच में सब कुछ नेगेटिव आया। जांच के बाद यात्री को आगे यात्रा करने की स्वीकृति दे दी गई। 

रेलवे अस्पताल के वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी डॉ अविनाश कुमार वरिष्ठ ने बताया कि कालिंदी एक्सप्रेस के रेलयात्री द्वारा किए गए ट्वीट के आधार पर अधिकारियों के निर्देश पर रेलयात्री की कोरोना को लेकर जांच की गई। रेलयात्री की रिपोर्ट नेगेटिव आई। उसमें कोरोना जैसे कोई लक्षण नहीं पाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें