आगरा। सेंट जोंस इंटर कॉलेज के बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्रों के सामने संकट खड़ा हो गया है। परीक्षाफल में उत्तीर्ण दिखाया गया लेकिन मार्कशीट में राष्ट्र गौरव विषय में फेल या कम अंक प्रदान किए गए। यह शिकायत लेकर छात्र-छात्राएं मंगलवार को परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पहुंचे।
संदीप, अलीशा, आकाश, रिया, हर्ष कुमार आदि ने शिकायत दर्ज कराई है। छात्र-छात्राओं ने बताया कि परीक्षाफल में उत्तीर्ण घोषित किया गया लेकिन मार्कशीट में फेल दर्शाया गया है। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में शिकायत की गई है लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा। परीक्षा नियंत्रक डॉ.ओम प्रकाश ने बताया कि छात्रों का शिकायतीपत्र मिला है। इसमें सुधार कराया जा रहा है।