फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ितों की परवाह में जुटी बच्चों की परवाह संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोरोना की दूसरी लहर में कोरोना की बड़ी त्रासदी को देखकर हर किसी का मन व्यथित हो गया। इस महामारी ने न जाने कितने लोगों को दुखी मानवता की सेवा की प्रेरणा दी। इसी कड़ी में कासगंज के कुछ किशोर उम्र छात्रों के एक समूह ने परवाह के नाम से एक वेल्फेयर संस्था बनाई और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को प्लाज्मा, ऑक्सीजन, दवाएं आदि उपलब्ध कराने में मदद की।
विज्ञापन

शुक्रवार को इस संस्था के सदस्यों ने वृद्धाश्रम में पहुंचकर न केवल वृद्धों का दर्द बांटा बल्कि उनको कई जरूरी उपयोग के सामान दिए। यह सामान बच्चों ने अपनी पॉकेट मनी से लिए और कुछ जानने वाले लोगों की मदद से सामान जुटाया। बच्चों ने वृद्धों की जरूरत को देखते हुए खाद्य सामग्री, फल प्रदान किए।
इसके अलावा सैनिटाइजर, साबुन, आयुष काढ़ा, बाम, टूथ पेस्ट और दैनिक उपयोग में आने वाली तमाम अन्य सामग्री की किट बनाकर सौंपी। 50 वृद्धों को यह सेवा दी गई। वृद्धों ने संस्था के बच्चों के सामने नेत्र रोगों से संबंधित परेशानियां रखीं। तो संस्था के बच्चों ने वृद्धों को शीघ्र ही नेत्र विशेषज्ञ के माध्यम से नेत्र परीक्षण कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

संस्था के संयोजक विनायक ने बताया कि संस्था में 20 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान माधव माहेश्वरी, प्रिया अग्रवाल, अथर्व अग्रवाल, शशंाक अग्रवाल, अंशिका अग्रवाल, खुशी अग्रवाल, आर्यन विजय, अनामिका माहेश्वरी, भूमि गुप्ता, मानव विजय, शुभांशु पचौरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें