फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर ओर पानी: आगरा के इरादतनगर में पार्वती नदी का दिखा रौद्र रूप,  200 एकड़  बाजरे की फसल डूबी

Fri, 13 Sep 2024 03:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के इरादतनगर क्षेत्र में पार्वती नदी में जलस्तर बढ़ने से खेड़िया के किसानों की करीब 200 एकड़  बाजरे की फसल डूब गई है। नदी के रौद्र रूप को देख ग्रामीणों में दहशत है। 

 
विज्ञापन
फसल डूबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के इरादतनगर क्षेत्र के गांव खेड़िया में नदी किनारे आसपास बाजरे के खेतों में पार्वती नदी में लगातार बारिश होने और राजस्थान से तीन हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से बाढ़ के हालात बन गए हैं। खेड़िया ग्राम पंचायत के किसानों की करीब 200 एकड़ बाजरे की फसल पानी में पूरी तरह डूब गई है। 
विज्ञापन




नदी के पानी ने खेड़िया गांव के नदी किनारे के खेतों में बाजरा की फसल में तबाही ला दी है। पार्वती नदी में पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है। गांव के पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान पति अमरेश कुशवाह ने बताया कि पार्वती नदी में जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। खेड़िया गांव के किसानों की करीब 200 एकड़ बाजरे की फसल जलमग्न हो गई है। खेड़िया के ही किसान धर्म सिंह, सुंदर सिंह, वीरेन्द्र शर्मा, सुल्तान सिंह , राम अवतार आदि ने बताया कि पार्वती नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर से बाजरे की फसल जलमग्न हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने फसल नष्ट होने पर सरकार से मुआवजे की मांग की है। वहीं पार्वती नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर का जायजा लेने खेड़िया गांव के राजस्थान सीमा पर नदी किनारे पर पहुंचे सिंचाई विभाग के एसडीओ नाहर सिंह ने बताया कि पार्वती नदी में लगातार बारिश होने की वजह से गुरुवार को जो 3000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था उसकी वजह से पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ा है। शुक्रवार को सुबह पानी निकासी को रोक दिया गया है। फिलहाल जो पानी छोड़ा गया है उसी वजह से जलस्तर बढ़ा है।  प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है। खेड़िया गांव में नदी के पानी से जन जीवन पर कोई असर नहीं है। कहीं भी किसी भी तरह की गांव में नदी के पानी पहुंचने की भी अभी कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें