फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग की नहीं व्यवस्था, सड़क पर टैक्सी स्टैंड

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। एक ओर डग्गेमारी जहां परिवहन विभाग के खजाने को चूना लगा रही है, वहीं मनमानी पार्किंग से जाम की स्थिति शहर में बनी रहती है। न तो परिवहन विभाग इस पर ध्यान दे रहा है और न ही यातायात पुलिस। इससे दिन व दिन समस्या और भी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

जिले की सड़कों पर डग्गेमार वाहनों का बोलबाला है। हाल ये है कि शहर के ईशन नदी पुल दीवानी रोड, करहल चौराहा, आगरा रोड समेत कई स्थान इन डग्गेमारों वाहनों का स्टैंड बन चुके हैं। धड़ल्ले से यहां दिन भर सड़क पर ही टेंपो, मैजिक और बसें खड़े करने की वजह से जाम के हालात बने रहते हैं। सबसे अधिक समस्या तो जिला अस्पताल के गेट पर है। यहां खड़े होने वाले ई-रिक्शा और ऑटो के कारण गेट ही बंद हो जाता है। जब भी कोई एंबुलेंस आती है तो इन्हें हटवाना पड़ता है। हाल ये है कि कई बार तो ये लोग झगड़े पर भी उतारू हो जाते हैं।
विज्ञापन

लोगों की बात
जब भी कहीं जाते हैं तो शहर की सड़कों पर डग्गेमार वाहनों के चलते वाहनों की कतार ही खड़ी मिलती है। इससे प्रशासन को निजात दिलानी चाहिए।
देवेंद्र कुमार।
ईशन नदी पुल पर एक तरफ ऑटो व अन्य वाहनों के कारण पूरी लेन बंद रहती है। वाहनों के गुजरने के लिए केवल एक ही लेन होती है, पर इस पर कोई ध्यान नहीं है।
कुलदीप सिंह।
लाख कोशिशों के बाद भी प्रशासन अवैध स्टैंडों को बंद नहीं करा पा रहा है। सड़क पर संचालित होने वाले ये स्टैंड परिवहन में समस्या पैदा करते हैं।
शिवम कुमार।
शहर में छह से अधिक स्थानों पर डग्गेमार वाहनों के खड़े होने के चलते जाम लगता है। नगर पालिका और पुलिस को संयुक्त रूप से इन पर कार्रवाई करनी चाहिए।
जीत सिंह।
सड़क घेरकर खड़े होने वाले वाहनों पर समय-समय पर कार्रवाई होती है। उनका चालान भी होता है। आगे भी सख्ती के साथ कार्रवाई की जाएगी।
देवेंद्र शंकर पांडेय, टीआई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें