फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: पार्किंग को लेकर झगड़ा...दो पक्षों में जमकर चले ईंट-पत्थर, भगदड़ मची

Tue, 09 Dec 2025 09:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सुमित नगर गल्ला मंडी में पार्किंग विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान जमकर ईंट-पत्थर चले। इसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना है। 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के सुमित नगर गल्ला मंडी में रविवार सुबह नगर निगम की गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर के साथ चाकू भी चल गया। घटना में एक बुजुर्ग समेत कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष के ज्ञान सिंह ने आरोप लगाया कि गाड़ी पार्किंग को लेकर विवाद के दौरान पड़ोसी सवीर, दिनेश, बंटू यादव और उनके अन्य परिजनों ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। इसी दौरान रनवीर ने ज्ञान सिंह के बाएं हाथ पर चाकू से वार कर घायल कर दिया।

आरोप है कि हमलावर घर में घुस आए और वहां खड़ी अपाचे व स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर ईंट-पत्थर मारकर तोड़फोड़ की। विवाद में ज्ञान सिंह के बेटे अर्जुन, सचिन और 11 लोगों को चोटें आई हैं। पीड़ित परिवार दहशत में हैं। पुलिस ने बताया मामले की जांच की जा रही है। घायलों का मेडिकल करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें