फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा मेट्रो: पीएसी डिपो में पहली पॉइंट मशीन हुई इंस्टॉल, सिग्नलिंग सिस्टम की ओर बड़ा कदम

Tue, 09 Dec 2025 09:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा मेट्रो रेल प्रोजेक्ट ने सोमवार को एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। डिपो एक्सटेंशन कार्य के तहत सिग्नलिंग सिस्टम के इंस्टॉलेशन का पहला चरण शुरू हो गया है। इसी क्रम में पीएसी डिपो में पहली पॉइंट मशीन सफलतापूर्वक स्थापित की गई।
विज्ञापन
आगरा मेट्रो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा मेट्रो डिपो एक्सटेंशन के कार्य के तहत सिग्नलिंग सिस्टम का इंस्टॉलेशन व मेट्रो डिपो में पहली पॉइंट मशीन की स्थापना हो गई। इस दौरान यूपीएमआरसी के निदेशक/रोलिंग स्टॉक एंड सिस्टम्स नवीन कुमार और चीफ इंजीनियर-सिग्नलिंग एंड टेलीकॉम मसूद आलम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


मेट्रो के जनसंपर्क विभाग के संयुक्त महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा अनुसार, 10 पॉइंट मशीनें मेट्रो डिपो (पीएसी डिपो) के एक्सटेंशन वाले हिस्से में इंस्टॉल की जाएंगी। आगरा मेट्रो डिपो एक्सटेंशन वाले हिस्से में 6 नई स्टेबलिंग लाइनें और 3 शंटिंग लाइनें शामिल होंगी, जिससे डिपो की मौजूदा क्षमता बढ़ेगी, ताकि आगरा मेट्रो कॉरिडोर-1 लाइन के लिए इस्तेमाल में लाई जा रही ट्रेनों के साथ-साथ कॉरिडोर-2 लाइन की ट्रेनों को भी स्टेबल किया जा सके।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें