फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग ठेकेदार के गुर्गों की दबंगई: बस चालक को जमीन पर गिराकर पीटा, धारदार हथियार से वार कर किया लहूलुहान

Thu, 12 Nov 2026 07:22 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

बस चालक से मारपीट की घटना की जानकारी मिलने पर यूनियन के पदाधिकारी और बस संचालक थाने पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि वसूली करने वालों को एक मनोनीत पार्षद का संरक्षण प्राप्त है। पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे बस यूनियन के पदाधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के रामबाग चौराहे पर पार्किंग के नाम पर कथित अवैध वसूली का विरोध करना एक बस चालक को भारी पड़ गया। आरोप है कि ठेकेदार के गुर्गों ने 250 रुपये देने से इन्कार करने पर चालक को जमीन पर गिराकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। धारदार हथियार से भी हमला किया गया। मारपीट में चालक लहूलुहान हो गया। घटना के विरोध में बस यूनियन के पदाधिकारी थाने पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने घायल चालक को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन


थाना बरहन क्षेत्र के गढ़ी सहजा, महावतपुरा निवासी भूपेंद्र पुत्र धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वह पिछले 10 वर्षों से रामबाग चौराहे से जलेसर मार्ग पर बस का संचालन कर रहे हैं। आरोप है कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे पार्किंग ठेकेदार और प्वाइंट ठेकेदार से जुड़े रामकिशोर बघेल, इब्राहिम समेत चार लोगों ने उनसे 250 रुपये मांगे। चालक का कहना है कि नगर निगम के आदेश के मुताबिक पार्किंग शुल्क 100 रुपये प्रतिदिन निर्धारित है, लेकिन ठेकेदार के लोग प्रत्येक चक्कर पर 250 रुपये वसूलते हैं।

 
Trending Videos
विज्ञापन

विरोध करने पर आरोपियों ने गालीगलौज शुरू कर दी। इसके बाद उन्हें जमीन पर गिराकर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। मारपीट में वह लहूलुहान हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर बस यूनियन के पदाधिकारी और बस संचालक थाने पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि वसूली करने वालों को एक मनोनीत पार्षद का संरक्षण प्राप्त है। बस संचालक भीमसेन, झपरू अब्बा, महेंद्र सिंह, बाबूलाल, देवेश, मिलन पाठक, रवि यादव, वकील साहब और तारा बाबू ने चेतावनी दी कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो अनिश्चितकाल के लिए बसों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। इससे रोजाना सफर करने वाले सैकड़ों यात्रियों को परेशानी हो सकती है। उन्होंने कहा कि इसकी जिम्मेदारी अवैध वसूली करने वालों की होगी।

पार्षद बोले, एक महीने पहले ही दे दिया था इस्तीफा
नाई की सराय निवासी मनोनीत पार्षद पंकज सिकरवार ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि उन्होंने एक महीने पहले ही यूनियन से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने घटना की जानकारी होने से भी इन्कार किया।

कार्रवाई का दिया आश्वासन
एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि घायल चालक का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। तहरीर के आधार पर दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें