फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: चार करोड़ से संवारा गया ये पार्क...वाॅकिंग ट्रैक के साथ बच्चों के लिए होंगे झूले, ऐसे मिलेगा प्रवेश

Sat, 03 May 2025 12:10 AM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के सुभाष पार्क को नए सिरे से संवारा गया है। आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से यहां कार्य कराए गए हैं। ये पार्क बड़ों के साथ बच्चों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा।
विज्ञापन
पार्क में लगाए गए झूले। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सुभाष पार्क को एडीए ने चार करोड़ रुपये से संवारा है। यहां बोटिंग के साथ वॉकिंग ट्रैक, नई लाइटिंग और पुल बनाया गया है, इसके साथ ही कई झूले लगाए गए हैं, जो बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगे। शुक्रवार को एमएलसी विजय शिवहरे के साथ एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मौली ने पार्क का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


 

निरीक्षण में एमएलसी विजय शिवहरे ने बताया कि सुभाष पार्क को आकर्षक स्वरूप देने के लिए हरियाली बढ़ाई गई है। बच्चों के लिए एक कोना वाटर पार्क भी होगा, दीवारों पर शहीदों की पेंटिंग बनाई गई हैं। 

 
विज्ञापन

जल्द ही पार्क का लोकार्पण कराया जाएगा। उन्होंने निरीक्षण के दाैरान पार्क के प्रवेश द्वार को सुंदर बनाने पर जोर दिया। मुख्य द्वार को बदलने और सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को लेकर सुझाव दिए। उन्होंने एंट्री फ्री करने की जगह 30 रुपये से 50 रुपये महीने तक का पार्क मेंबरशिप कार्ड बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें