फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारस हॉस्पिटल से इलाज कराने वालों की तलाश

विज्ञापन
10एमएनपी-14-भोगांव का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यहां बना है आइसेलशन वार्ड लेविल-एक - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। आगरा के पारस हॉस्पिटल से इलाज कराने वालों की प्रशासन को तलाश है। प्रशासन ने पारस हॉस्पिटल में इलाज कराने वाले जिले के 17 लोग चिह्नित किए हैं। इनमें तीन लोग शहर के शामिल हैं। चिह्नित किए गए 17 लोगों के अलावा उनके संपर्क में आने वाले 13 अन्य लोगों समेत कुल 30 लोगों के सैंपल जांच के लिए सैफई भेजे गए हैं।
विज्ञापन

आगरा के पारस हॉस्पिटल में इलाज कराने वालों पर प्रशासन ने शिकंजा कसा है। पारस हॉस्पिटल के अभिलेखों के आधार पर जिले में 17 ऐसे लोगों की पहचान की गई है, जिन्होंने वहां अपना उपचार कराया है। चिह्नित किए गए लोगों में तीन लोग शहर के रहने वाले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने चिह्नित किए गए लोगों के अलावा उनके संपर्क में आए 13 और लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। प्रशासन ने मेडिकल स्टोर संचालकों से कहा है पारस हॉस्पिटल के पर्चे पर दवा देने से पहले प्रशासन को सूचना दें। दवा लेने के लिए आने वाले को अधिकारियों के पहुंचने तक दुकान पर ही रोका जाए।
जिले से अगर कोई भी व्यक्ति 22 मार्च से छह अप्रैल तक खुद को दिखाने के लिए अथवा बीमार आदमी के साथ पारस हॉस्पिटल में गया है, तो वह तत्काल जिला अस्पताल में अपनी जांच कराए। पारस हॉस्पिटल जाने वालों की सूचना भी प्रशासन को हर हाल में दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्र बहादुर सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें