13एमएनपी-14-करहल में पुलिस कर्मियों को माला पहनाते लोग
- फोटो : MAINPURI
बेवर/करहल (मैनपुरी)। कोरोना महामारी से जनता के बचाव के लिए तेज धूप और खुद के संक्रमण की चिंता किए बिना जिस प्रकार से पुलिस अपनी जिम्मेदारी निभा रही है उससे लोग प्रभावित हो रहे हैं। पुलिसकर्मियों का जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है।
सोमवार को कस्बा बेवर में थाना पुलिस के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही, क्राइम इंस्पेक्टर आरएस गौतम, कस्बा प्रभारी विपिन तोमर समेत समस्त स्टाफ को इटावा रोड पर कस्बा के लोगों ने फूल मालाओं से सम्मानित किया। मंजीत वर्मा, ऋषि गुप्ता, शालू गुप्ता, सुमित गुप्ता, विजयपाल स्वर्णकार रहे। जिला सीमा पर नवीगंज में छिबरामऊ मार्ग पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को मंडी समिति के लिपिक अंबरीश मिश्रा, शिवांश अग्निहोत्री ने तिलक कर उनका सम्मान किया।
कस्बा करहल में भी कोरोना महामारी के बीच जिम्मेदारी निभाने वाले पुलिसकर्मियों का लोगों ने माल्यार्पण कर सम्मान किया।