फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाने वाले छह किसानों पर साढ़े 17 हजार का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पराली जलाने के मामले में तहसीलदार कुरावली ने छह किसानों पर साढ़े 17 हजार का जुर्माना लगाया है। उन्होंने किसानों को नोटिस जारी कर तीन दिन में धनराशि जमा कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार को सैटेलाइट द्वारा पकड़े गए पराली जलाने के मामले में कुरावली क्षेत्र के नगला हरियाणा निवासी छह लोगों के विरुद्ध एफआई दर्ज कराई गई थी। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के आदेश पर सभी किसानों पर तहसीलदार कुरावली अरुण कुमार ने साढ़े 17 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। उन्होंने गांव नगला हरियाणा निवासी नौरतन सिंह पर पांच हजार और सुरेश कुमार, अशोक कुमार, चंद्रभान, मनोज कुमार व विपिन कुमार पर ढाई-ढाई हजार का जुर्माना लगाया है। सभी को नोटिस जारी कर तीन दिन में प्रस्तुत होकर धनराशि जमा करने के आदेश दिए गए हैं। यदि तीन दिन में जुर्माने की धनराशि जमा नहीं की जाती है तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें