फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैटेलाइट से पकड़ी पराली जलाने की घटनाएं, छह पर एफआईआर

विज्ञापन
गांव नगला हरियाणा में पराली जलाने की जांच करने पहुंचे जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप ङ्क्षसह - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। पराली जलाने के मामले में छह लोगों पर कृषि विभाग ने एफआईर दर्ज करवाई है। लखनऊ सर्विलांस सेल ने इन घटनाओं का पकड़ा था। इसके बाद शासन ने जिलाधिकारी को पूरी जानकारी भेजी थी। जांच के बाद एफआईआर दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन

सैटेलाइट की सूचना के अनुसार तीन अक्तूबर को जिले में जुन्हैसा क्षेत्र में दोपहर एक बजे के करीब पराली जलाई गई।
अपर मुख्य सचिव कृषि ने जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह को पूरी जानकारी भेजने के साथ ही सख्त कार्रवाई के लिए कहा था। जिलाधिकारी के आदेश पर जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप सिंह कृषि विभाग की टीम के साथ शासन की ओर से दी गई सूचना के अक्षांश और देशांतर के अनुसार उस स्थान पर पहुंचे जहां पराली जलाने की बात बताई गई थी। जांच में पाया कि नगला हरियाणा में छह खेतों में धान को कंबाइन हार्वेस्टर से काटने के बाद पराली जला दी गई थी।
इसके बाद खेत की सिंचाई कर दी गई थी। मामले में एडीओ कृषि विनोद कुमार ने थाना कुरावली में पाराली जलाने वाले किसान नौरतन सिंह, सुरेश कुमार, अशोक कुमार, चंद्रभान, अशोक कुमार और विपिन समेत छह लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

कंबाइन हार्वेस्टर भी होगी सीज
जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप सिंह की जांच में पता चला कि गांव नगला हरियाणा निवासी नौरतन सिंह के पास कंबाइन हार्वेस्टर मशीन है। इसका संचालन बिना चॉपर के ही किया जा रहा है। इस पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कुरावली को कंबाइन हार्वेस्टर सीज करने के लिए भी पत्र भेजा है।
शासन से जिलाधिकारी को सूचना भेजी गई थी कि सैटेलाइट पर जिले में पराली जलाने की घटना दर्ज की गई है। सूचना में दर्ज जानकारी के अनुसार मौके पर जाकर जांच की गई। यहां पराली जलाने का मामला सामने आने पर छह किसानों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

डॉ. गगनदीप सिंह, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें