फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाते तीन किसान पकड़े

विज्ञापन
06एमएनपी-26-दन्नाहार के गांव महटौली में किसान के खेत में जलता पुआल - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रशासन के लाख प्रयास के बाद भी किसान खेतों में पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। खेतों से उठने वाला धुआं वातावरण का दूषित कर रहा है। स्मॉग का असर बढ़ने से लोगों को दिक्कत हो रही है। कृषि अधिकारी ने पराली जलाने वाले किसानों को चिह्नित करके रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को मौसम साफ रहने के बाद बुधवार को स्मॉग का असर रहा। किसानों को खेतों में पराली जलाते हुए देखा गया। जबकि लेखपाल भी गांव-गांव पराली जलाने वाले किसानों को चिह्नित कर रहे हैं। बुधवार को जिला कृषि अधिकारी गगनदीप सिंह ने नौ किसानों के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने कहा कि कुतुकपुर नसीरपुर में पांच और रानीपुर में चार किसानों को पराली जलाते हुए लेखपालों ने चिह्नित किया।
वहीं जिलाधिकारी पीके उपाध्याय की ओर से भी पराली जलाने वाले किसानों पर सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। डीएम के निर्देश के बाद गांव-गांव में किसानों को जगारूकर करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

पराली नहीं जलाने को दिए शपथ पत्र
करहल। प्रदूषण की समस्या के चलते बुधवार को किसान जागरूक हुए हैं। तहसील क्षेत्र के गांव अहलादपुर, नगला कंस, जगन्नाथपुर, कैलाशपुर, कनकपुर सादा, भाली के किसानों ने सहयोग करने की सकारात्मक पहल करते हुए पराली नहीं जलाने के शपथ पत्र संबंधित लेखपालों को दिए हैं। वहीं एसडीएम रतन कुमार वर्मा ने पराली जलाने वाले किसानों की लेखपालों से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

पराली से वातावरण को नुकसान पहुंच रहा है। किसान समाजहित में पराली न जलाएं। पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही हैं।
गगनदीन सिंह, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें