फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरा ब्रिगेड के पी. वेलु ने 17 दिन में पूरी की 1000 मील की दूरी, अल्ट्रा रनिंग में रचा इतिहास

Wed, 22 Jul 2020 01:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पैरा ब्रिगेड के पी. वेलु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
50 पैरा ब्रिगेड आगरा के 60 पैरा फील्ड हॉस्पिटल में तैनात नर्सिंग सहायक पी. वेलु ने दौड़ में 17 दिन में 1000 मील की दूरी तय कर ली है। अल्ट्रा रनिंग में यह एशियाई रिकार्ड है। अब उनकी तैयारी 4100 किमी. की दूरी तय करके गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज कराने की है।
विज्ञापन


यह एक नई तरह की दौड़ है। इसका नाम है कोस्ट टू कोस्ट 1000 मिलर है। इसे भसीन स्पोर्ट्स कंपनी आयोजित कर रही है। इसमें व्यक्ति अपनी पसंद की जगह पर दौड़ता है। कंपनी उसका ऑनलाइन रिकार्ड रखती है।


नायक वेलु ने 17 जुलाई को यह दूरी तय की। सेना के अधिकारियों ने उन्हें इसके लिए बधाई दी है। वेलु का नाम इस उपलब्धि के लिए लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हो सकता है। उन्होंने बताया कि उनकी तैयारी कश्मीर से कन्याकुमारी तक 4100 किमी. की दूरी तय करने की है ताकि उनका नाम गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में आ सके।
विज्ञापन


2011 में भर्ती हुए थे सेना में

39 वर्षीय वेलु तमिलनाडू के कृष्णागिरी के निवासी हैं। 13 साल की उम्र में एथलेटिक्स में तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व किया था। वर्ष 2011 में सेना में भर्ती हुए। वर्ष 2012 में 12.5 किमी. क्रॉस कंट्री में स्वर्ण पदक जीता था। 2016 में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की भारत टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें