फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाल करो, 24 प्रतिशित सरकार को देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। अटेवा के पदाधिकारियों ने मजदूर दिवस की संध्या पर एनपीएस कनवर्ट टू जीपीएफ के तहत एक ट्विटर अभियान चलाया। इसमें एक दिन में पौने दो लाख ट्वीट हुए। पदाधिकारियों ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच सरकार पुरानी पेंशन योजना का बहाल करे। ऐसा होने पर कर्मचारी नई पेंशन योजना की 24 प्रतिशत धनराशि सरकार को दे देंगे।
विज्ञापन

अटेवा जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह नेे कहा कि सरकार का अंश और कर्मचारियों का अंश मिलाकर 24 प्रतिशत हिस्सा जो कि एनपीएस के नाम पर काटा जाता है वह शेयर मार्केट में चला जाता है। यदि इस हिस्से को सरकार जीपीएफ में परिवर्तित कर दे तो वह शेयर मार्केट में न जाकर सरकार के पास रहेगा और उसकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आगरा मंडल अध्यक्ष धर्म सिंह भदौरिया ने कहा कि सरकार द्वारा डीए फ्रीज करना कर्मचारियों को हतोत्साहित करने जैसा है। जिला महामंत्री शशिकांत दीक्षित, अभय प्रताप सिंह, योगेश सिंह ,चंद्रप्रकाश, ओम सिंह मनोज कुमार, कृष्णकांत सिंह, पवन मलिक आदि ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें