मैनपुरी। जिले में सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद जारी है। जिले में सबसे अधिक केंद्र सहकारिता विभाग के हैं। इन पर अब तक पांच हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। वहीं सवा दो करोड़ से अधिक की धनराशि का भुगतान भी किसानों को किया जा चुका है।
समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद के लिए जिले में कुल 73 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इसमें से अकेले सहकारिता विभाग के ही 58 केंद्र हैं। सहकारिता विभाग को कुल 53 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य दिया गया है। इसमें से अब तक पांच हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद भी हो चुकी है। वहीं 2.33 करोड़ की धनराशि किसानों के खाते में भेजी जा चुकी है। जिले में क्रय केंद्रों पर 15 अप्रैल से खरीद शुरू हुई थी। ऐसे में किसानों की आवक अब अच्छी है।
धागे और स्याही की समस्या का कराया समाधान
बार नीली स्याही से बोरे पर छाप लगाने और नीले ही धागे से सिलाई के आदेश दिए थे। इससे समिति के प्रभारी परेशान थे। लेकिन इस समस्या का समाधान करा दिया गया है। इसके लिए विभाग की ओर से नीला धागा और स्याही मंगा ली गई है।
सहकारिता विभाग के सभी क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद जारी है। किसानों का भुगतान भी समय से कराया जा रहा है। किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी।
अंकिता उप्रेती, सहायक निबंधक एवं सहायक आयुक्त सहकारिता।