फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: भाजपा विधायक के पेट्रोल पंप पर फायरिंग से फैली दहशत, पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया

Thu, 15 Dec 2022 03:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

एक दिन पहले एक युवक की मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। गुरुवार को दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसी दौरान किसी ने फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन
पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना शमशाबाद क्षेत्र में राजाखेड़ा मार्ग स्थित भाजपा विधायक के पेट्रोल पंप पर गुरुवार को दिनदहाड़े फायरिंग होने से दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया। दोनों को थाने ले आई। बताया गया है कि बुधवार को एक युवक की मौत हो गई थी। इसी रंजिश के चलते फायरिंग हुई है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक निबोहरा क्षेत्र निवासी जीता पुत्र निहाल सिंह ने बुधवार को अपने दोस्त जितेंद्र सिंह और अन्य युवक के साथ शराब पी थी। रात में जीता की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने जितेंद्र पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे जितेंद्र पक्ष के लोग विधायक के पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल डालने आए थे। इसी दौरान जीता पक्ष के लोग भी आ गए। दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान किसी ने तमंचे से फायरिंग कर दी। इससे दहशत फैल गई। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें