फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Python: खेत में एक साथ दिखे तीन अजगर, ग्रामीणों में फैली दहशत; वन विभाग की टीम ने पकड़े

Tue, 02 Jan 2024 10:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

एक साथ तीन अजगर खेत से निकले तो दहशत फैल गई। किसान की सूचना पर आई वन विभाग की टीम ने अजगरों को पकड़ा और अपने साथ ले गई।
 
विज्ञापन
खेत में दिखा अजगर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के कुसमरा में इटावा रोड पर कोरी नाला के समीप खेतों में एक साथ तीन अजगर निकलने से वहां काम कर रहे किसानों में दहशत फैल गई। किसानों ने अजगर निकलने की वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी अजगरों को पकड़कर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


सोमवार की दोपहर कुछ किसान खेतों में सरसों की फसल की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोस के एक खेत में 10 फीट लंबा अजगर दिखाई पड़ा। अजगर देखकर किसानों और राहगीरों में दहशत फैल गई। अफरातफरी का माहौल बन गया। किसान फसल को छोड़कर खेतों से भाग निकले। शोर होने पर अजगर पास के एक मिट्टी की ढाय में चला गया।

अजगर निकलने की सूचना मिलते ही ग्रामीण व राहगीर भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे वनकर्मी हवलदार व वीरपाल सिंह ने जब ढाय से अजगर निकाला तो पास में ही दो अजगर और निकले। टीम ने तीनों अजगरों को पकड़ लिया। अजगरों को कब्जे में लेकर वनकर्मी अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें