फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदे ने दी धमकी, अगर बरात आई तो दूल्हे को गोली मार दूंगा, टूट गई युवती की शादी

Tue, 03 Mar 2020 09:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
दुल्हन की प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र की एक युवती की शादी शोहदे ने तुड़वा दी। अब तेजाब डालने की धमकी दे रहा है। इससे युवती का परिवार दहशत में है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी घर से फरार हो गया है।
विज्ञापन


पीड़ित युवती थाना ताजगंज क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली है। युवती से मोहल्ले का विमल काफी समय से छेड़छाड़ करता चला आ रहा था। घर से बाजार आते-जाते उससे छेड़छाड़ करता था। रास्ता रोकता था। इसके बाद दुपट्टा तक खींचता था।

युवती के भाई का आरोप है कि विमल के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। पुलिस के पकड़ने पर विमल को उसके परिजन छुड़ाकर ले जाते थे। 

12 मार्च को होनी थी युवती की शादी

परिजनों ने युवती का रिश्ता तय कर दिया। 12 मार्च को शादी थी। इसकी तैयारी घरवालों ने कर ली थी। इसका पता चलने पर विमल उसके घर भी पहुंच गया। लड़के वालों से बरात आने पर दूल्हे को गोली मारने की धमकी दे डाली। 

इससे लड़का पक्ष के लोग दहशत में आ गए। उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया। अब विमल युवती के परिवार को भी जान मारने की धमकी दे रहा है। युवती पर तेजाब डालने की धमकी दी है। इससे पीड़ित परिवार दहशत में हैं। 

उन्होंने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी परिवार सहित फरार हो गया है
विज्ञापन

मकान की दीवार पर लिखी धमकी

ताजगंज क्षेत्र में ही एक मकान की दीवार पर किसी ने लिख दिया, 'मैं तुम्हारी बेटियों को उठाकर ले जाऊंगा। उन्हें जान से मार दूंगा।' इससे पीड़ित परिवार दहशत में है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।ताजगंज क्षेत्र के एक मोहल्ले का एक व्यक्ति परिवार सहित नौ फरवरी को रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने गया था। तब से परिवारीजन वहीं रह रहे थे। 28 फरवरी को वापस आए। 

मकान की दीवार पर लिखा हुआ था कि उसकी दोनों नाबालिग बेटियों को उठाकर ले जाएगा। उनके बारे में अपशब्द भी लिखे थे। जान से मारने की धमकी भी दी। दो मोबाइल नंबर भी थे। 

पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। दीवार पर लिखे नंबर गलत मिले। मगर, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि सर्विलांस की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें