फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ...जब ताजमहल के पूर्वी गेट पर अचानक सड़क पर दौड़ने लगा करंट, पर्यटकों में मची भगदड़; दहशत का माहौल

Sun, 10 Sep 2023 12:48 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में ताजमहल के पूर्वी गेट पर अचानक सड़क पर करंट दौड़ने लगा। इससे पर्यटकों में भगदड़ मच गई। उनमें दहशत का माहौल हो गया। 
विज्ञापन
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल के पूर्वी गेट पर शनिवार को सड़क पर करंट फैलने से पर्यटकों में अफरातफरी मच गई। सड़क पर लैंप लगे हैं, जिनमें बिजली कनेक्शन हैं। तार खुले होने के कारण शनिवार शाम करीब छह बजे सड़क में अर्थिंग आ गई। एसडीएम ताज सुरक्षा ने मामले की जांच की बात कही है।

विज्ञापन


शिल्पग्राम से ताज पूर्वी गेट तक सड़क के दोनों ओर पत्थर के पांच-पांच फीट ऊंचे लैंप लगे हुए हैं। जो रात में रोशन होते हैं। इनके लिए भूमिगत बिजली कनेक्शन हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि तार खुले पड़े रहते हैं। एडीए कर्मियों की मिलीभगत से खुले तारों से रात में बिजली चोरी होती है। शनिवार शाम सूर्यास्त के समय पर्यटक ताजमहल देख कर लौट रहे थे।

यह भी पढ़ेंः- Agra News: जूता फैक्टरी में लगी भीषण आग, लपटें देखकर लोगों में फैली दहशत; लाखों का सामान जलकर राख
विज्ञापन


शिल्पग्राम के पास एक होटल के सामने बिजली के खुले तारों की वजह से बारिश के बाद सड़क पर करंट फैल गया। पर्यटकों में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कोई हादसा नहीं हुआ। क्षेत्रीय दुकानदार का कहना है कि जी-20 प्रतिनिधियों की आवाजाही होगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra News: बारिश के बीच गिरा विशाल पेड़, नीचे दबकर बाइक सवार की मौत; मची चीख पुकार

ऐसे में बिजली के खुले तारों से कोई दुर्घटना हो सकती है। वहीं, इस संबंध में एसडीएम ताज सुरक्षा अभय सिंह ने कहा कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है। बिजली के खुले तारों की जांच कराई जाएगी। संबंधित विभाग से रिपोर्ट मांगी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें