फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव : मतपेटिकाओं की खरीद शुरू

Wed, 21 May 2025 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। अगले साल होने वाले पंचायत चुनावों के लिए निर्वाचन आयोग ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में मतपेटिकाओं की खरीद और मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन


उप निर्वाचन आयुक्त संत कुमार की ओर से पंचायत चुनाव के लिए मतपेटिकाओं की आपूर्ति के संबंध में ई-निविदा की कार्रवाई शुरू करा दी गई है। यह प्रक्रिया अगले चार माह के भीतर पूरी होगी। मतपेटिकाओं की खरीद के लिए बजट का इंतजाम किया जा चुका है। ई-टेंडर की प्रक्रिया 6 जून से शुरू होगी और 9 जून को मतपेटिकाओं की खरीद के लिए ई-टेंडर खोले जाएंगे। आयोग ने फिलहाल 75 में से 67 जिलों के लिए मतपेटिकाएं खरीदने की ई-टेंडर प्रक्रिया शुरू कराई है।





जुलाई से मतदाता पुनरीक्षण अभियान

मतपेटिकाओं की खरीद के साथ-साथ पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण का अभियान भी जल्द ही शुरू होने वाला है। जानकारी के अनुसार, जुलाई से यह अभियान शुरू होने के आसार हैं। हालांकि, स्थानीय निर्वाचन कार्यालय को इस संबंध में कोई कार्यक्रम अभी तक नहीं मिला है, लेकिन माना जा रहा है कि आयोग दिसंबर तक मतदाता सूची को अपडेट कर लेगा। इसके बाद पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की कार्रवाई भी शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें