कार और लूट की सूचना से पुलिस विभाग में खलबली मच गई। आननफानन में पुलिस ने माैके की ओर दाैड़ लगा दी। बाद में मामला आपसी विवाद का निकला। पुलिस कार्रवाई कर रही है।
आगरा में ईदगाह बस स्टैंड के पास मंगलवार की सुबह जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने अपनी थार गाड़ी और तीन लाख रुपये लूटे जाने की सूचना दी। पुलिस ने जांच की तो मामला झगड़े का निकला। पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
जगनेर के गांव भारा के संतोष ने थाना सदर में तहरीर दी कि ईदगाह के पास सुबह रनवीर, गौरव, महेश सहित 10-12 लोगों ने उनकी थार गाड़ी छीन ली। गाड़ी में तीन लाख रुपये भी रखे थे। संतोष ने बताया कि उनके साथ हरीशचंद्र, सत्यप्रकाश भी थे। पुलिस छानबीन कर रही थी कि तभी रनवीर अपने साथियों के साथ कैंट चौकी पर पहुंचा।
उसने बताया कि जगनेर के संतोष ने उन्हें अपनी गाड़ी दी है, क्योंकि एक जमीन का सौैदा किया था, संतोष उसका कब्जा नहीं दे रहा है। वह गाड़ी जमा करने चौकी पर आया है। एसीपी सदर सुकन्या शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीन खरीदने के बाद कब्जे का विवाद है। झगड़ा हुआ था। पुलिस कार्रवाई कर रही है।