फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचयात सदस्य के रिक्त पदों के चुनाव को जारी हुई अधिसूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिला में ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर होने वाले उप चुनाव के लिए जिलाधिकारी ने अधिसूचना जारी कर दी है। चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएगा। नामांकन संबंधी सभी प्रक्रियाएं विकास खंड कार्यालयों पर की जाएंगी।
विज्ञापन

जिला में 1907 ग्राम पंचायत सदस्य एवं एक क्षेत्र पंचायत सदस्य का पद रिक्त हैं। इन पदों के लिए चुनाव कराने को आयोग ने 12 जून की तिथि निर्धारित की है। जबकि 6 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बुधवार को चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। चुनाव कार्यक्रम क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, तहसील, जिला मजिस्ट्रेट के कार्यालय पर चस्पा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें