फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में दो बच्चों सहित पांच संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। एक दिन की राहत के बाद फिर से कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। आरटीपीसीआर रिपोर्ट से चार तथा एंटीजन जांच में एक संक्रमित मिला। इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 4224 पर पहुंच गया। वहीं सात संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना की जांच के लिए 2350 सेंपल लिए। इनमें 1259 सैंपल एंटीजन जांच के लिए गए। जिसमें एक संक्रमित सामने आया। जबकि आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट में 4 संक्रमित निकले। इनमें सोरों के प्रहलादपुर में दो बच्चे व एक युवक संक्रमित पाया गया। वहीं पटियाली के नरथरा में एक युवक तथा गंजडुंडवारा में एक वृद्घ महिला संक्रमित निकली। सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया। जबकि संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है। आरटीपीसीआर जांच के लिए 1091 सैंपल लिए गए। जिन्हें प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें