मैनपुरी जिले में पंचायत चुनाव में खाली रह गए पदों पर उपचुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिले के नौ ब्लॉकों में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने आरओ की तैनाती की है। इसमें पांच ब्लॉकों के आरओ (निर्वाचन अधिकारी) बदले गए हैं।
नए आदेश के अनुसार मैनपुरी ब्लॉक में जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप सिंह को, घिरोर ब्लॉक में सहायक अभियंता लघु सिंचाई पीके अग्रवाल को, बेवर ब्लॉक में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. हरिओम को, किशनी में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिलीप भारती को और करहल में वीरेंद्र कुमार भूषण प्रभागीय वनाधिकारी को आरओ बनाया गया है।
अन्य चार ब्लॉकों में पूर्व में ही तैनात रहे अधिकारियों को आरओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें कुरावली ब्लॉक में जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार, सुल्तानगंज ब्लॉक में पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी महेंद्र प्रताप, बरनाहल ब्लॉक में समाज कल्याण अधिकारी डॉ. इंद्रा सिंह और जागीर में उप कृशि निदेशक डीवी सिंह शामिल हैं। सभी आरओ नामांकन प्रक्रिया से लेकर मतदान और मतगणना तक अपने दायित्वों का निर्वाह करेंगे।