फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: पंचायत का कुरीतियों पर पंच, मृत्यु भोज, दहेज प्रथा और शराब पर लगाई रोक

Mon, 02 Sep 2019 12:18 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
पंचायत में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अक्सर पंचायत के तुगलकी फरमान सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इस बार पंचायत के फैसले की तारीफ हो रही है। मथुरा के सौंख क्षेत्र में पंचायत ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को खत्म करने के लिए सराहनीय फैसला लिया है। यहां मृत्यु भोज, दहेज प्रथा और शराब पर रोक लगा दी गई है।    
विज्ञापन


सौंख के गांव नगला जंगली स्थित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रविवार को क्षेत्र की आठ ग्राम पंचायतों के लोगों ने पंचायत की। इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, प्रधान, समाजसेवियों ने समाज में व्याप्त इन कुरीतियों को दूर करने का निर्णय लिया। 

ये भी पढ़ें: भगवान श्रीगणेश के अंगों में छिपे हैं समृद्ध जीवन के सूत्र, इनसे मिल सकती है आपको सफलता
विज्ञापन


गांव नैनूपट्टी, लोरिहा पट्टी, सींगापट्टी, बछगांव, सौंख देहात के लोगों ने शराब, मत्यु भोज, दहेज प्रथा आदि पर एक मत से रोक लगाने का निर्णय लिया। बीकेएस शिक्षण संस्थान के चेयरमैन सुरेश सिंह ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों पर रोक लगाई जाए। 
विज्ञापन

हर गांव में बनेगी पांच सदस्यीय समिति

जिला पंचायत प्रतिनिधि भारत सिंह ने समाज को एकजुट करने की बात कही। इससें पूर्व बैठक में प्रत्येक गांव में पांच सदस्यीय समिति बनाने का निर्णय लिया गया। पंचायत में कहा गया कि लोगों से अपील कर इन कुरीतियों को रोकने के लिए कहा जाएगा।  

पंचायत में महाराजा ग्रुप के चेयरमैन प्रीतम सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरीचंद सिंह, जिला सहकारी संघ के डायरेक्टर जगदीश कुंतल, देवी सिंह कुंतल, तेजवीर सिंह, विजय सिंह, हरवीर सिंह, फौरन सिंह, चंदगीराम, रंधीर सिंह, नवाब सिंह, रामस्वरूप, आदि उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें