मथुरा। वृंदावन में अक्षय नवमी पर विदेशी भक्त संकीर्तन कर परिक्रमा देते हुए।
- फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। अक्षय नवमी पर कृष्ण भक्तों ने वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा की। कहीं महिलाओं की टोली राधा-कृष्ण की जय जयकार करते हुए परिक्रमा में दिखाई दी तो कहीं विदेशी भक्त हरिनाम संकीर्तन के साथ नाचते हुए नजर आए। दिनभर परिक्रमा मार्ग में भक्ति का माहौल रहा।
सोमवार को अक्षय नवमी पर श्रद्धा का भाव दिखाई दिया। एक तरह कृष्ण भक्त पंचकोसीय परिक्रमा करते हुए अक्षय पुण्य की कामना कर रहे थे तो सेवाभावी लोग उनकी सेवा में तत्पर्य दिखाई दिए। लोगों ने परिक्रमार्थियों की सेवा के लिए जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया। अनेक स्थानों पर चाय वितरित की जा रही थी। अनेक सेवाभावी लोगों ने उपवास वाले परिक्रमार्थियों के लिए फलाहार की भी व्यवस्था की थी। अनेक भंडारों के पास परिक्रमा मार्ग में फैलते कूड़े को उठाकर कूड़ेदान में डालते भी अनेक लोग दिखाई दिए। इससे प्रेरित होकर अनेक लोग तो खुद ही कूड़ेदान का उपयोग करते नजर आए। अक्षय नवमी पर भोर से शुरू हुए परिक्रमा का यह दौर देर शाम तक अनवरत चलता नजर आया।