मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र की नितिन बिहार कॉलोनी में एक महिला की मौत हो गई। मृतका के पिता ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
नितिन बिहार कॉलोनी निवासी रईसो की शादी 14 वर्ष पूर्व अफसाना (32) से हुई थी। सोमवार सुबह अफसाना का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को नीचे उतार लिया। अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर आगरा के डौकी थाना क्षेत्र निवासी अफसाना के पिता फरियाद मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। हाईवे थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।