फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैन नंबर मामला 17 शिक्षकों ने जमा किए अपने पैन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पैन नंबर की जांच के लिए 17 और शिक्षकों ने अपने पैन कार्ड जमा कर दिए है। लेकिन चार शिक्षक अब भी इस मामले में लापरवाही बरत रहे हैं। विभाग ने इन पैनकार्ड की भी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में 131 शिक्षकों की सूची जांच के लिए शासन से उपलब्ध कराई गई। इसमें से 110 शिक्षकों ने पैनकार्ड जमा कर दिए थे। 21 शिक्षकों के जमा नहीं करने पर बीएसए ने सभी को नोटिस जारी किया था। इसके बाद अब 17 और शिक्षकों ने अपने पैनकार्ड जमा कर दिए हैं। अब विभाग सभी की जांच कर रहा है।
इसके बाद भी चार शिक्षकों ने पैनकार्ड नहीं जमा किए हैं। बीएसए अंजलि अग्रवाल ने बताया कि जिन शिक्षकों के पैन कार्ड विभाग के पास जमा हो गए हैं उनको जांच के लिए वित्त एवं लेखाधिकारी के पास भेज दिया है। जिन शिक्षकों ने अभी अपने पैन कार्ड जमा नहीं किए हैं वे यदि निर्धारित समय तक स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देंगे तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें