फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैन कार्ड मामला 75 शिक्षकों ने ही जमा कराए अपने पैन कार्ड की कॉपी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पैनकार्ड बदल कर वेतन ले रहे शिक्षक अपने पैनकार्ड की फोटो कॉपी व प्रार्थना पत्र जमा करने में लापरवाही बरत रहे हैं। इससे फर्जीवाड़े का संदेह गहराता जा रहा है। विभाग अब इनको रिमांइडर देने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

जिले में 131 शिक्षक पैन नंबर बदल कर वेतन ले रहे हैं। पैन नंबर बदलने पर फर्जीवाड़े की संभावना को देखते हुए शासन ने मामले की जांच एसआईटी को सौंप दी। इसके बाद शासन से विभाग को मामले की जांच करने के निर्देश दिए। शासन से मिले निर्देश के बाद बीएसए ने वित्त एवं लेखाधिकारी को शिक्षकों से स्पष्टीकरण सहित पैनकार्ड की छाया प्रति जमा करने के निर्देश दिए।
इसके बाद वित्त एवं लेखाधिकारी ने इन शिक्षकों को तीन दिन का समय देते हुए अपना स्पष्टीकरण देते हुए पैन कार्ड सहित उपस्थित होने के निर्देश जारी कर दिए। पैनकार्ड की एक छाया प्रति भी जमा करने को कहा गया है। लेकिन शिक्षक इस मामले में लापरवाही बरत रहे हैं। अभी तक मात्र 75 शिक्षक ही ऐसे हैं जिन्होंने अपने स्पष्टीकरण का जवाब देते हुए पैन कार्ड की स्वप्रमाणित छाया प्रति जमा की है।
विज्ञापन

स्पष्टीकरण नहीं देने और पैनकार्ड नहीं जमा करने वाले शिक्षक संदेह के दायरे में आ गए हैं। विभाग अब इनको अपना जवाब देने के लिए रिमाइंडर भेज कर एक मौका और दे रहा है। यदि इस मौके के बाद भी ये शिक्षक अपना जवाब और पैनकार्ड जमा नहीं करते हैं तो फिर ये कार्रवाई के दायरे में आ जाएंगे।
जिन शिक्षकों ने अपने स्पष्टीकरण का जवाब नहीं दिया है और पैन कार्ड जमा नहीं किया है उनको रिमांइडर दिया जाएगा। यदि रिमांइडर के बाद भी इन शिक्षकों ने लापरवाही बरती तो विभाग कार्रवाई करेगा। -सुरेश कुमार वित्त एवं लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें