फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: विदेश में ट्रैनिंग...चीनी कंपनी से ली मदद, एक झटके में कमाए 70 करोड़ रुपये; आगरा के चार युवक भी गिरफ्तार

Fri, 22 Nov 2024 09:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

हरियाणा के पलवल में पुलिस ने 100 से अधिक लोगों को डिजिटल अरेस्ट करके 70 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम हड़पने वाले जिस गिरोह का पर्दाफाश किया है, उसमें आगरा के चार युवक भी शामिल हैं। इस गिरोह ने डिजिटल अरेस्ट के लिए आगरा से ही सिम खरीदीं थीं।


 
विज्ञापन
साइबर अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फ्री-पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पलवल में साइबर अपराधियों ने 100 से अधिक लोगों को डिजिटल अरेस्ट करके 70 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम हड़पी। पलवल पुलिस ने आगरा के चार आरोपियों सहित 11 को गिरफ्तार किया है। पलवल पुलिस आगरा पुलिस के साथ मिलकर छानबीन कर रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि अपराधियों ने आगरा से सिम खरीदी थीं।
विज्ञापन


पलवल में पकड़े गए आरोपियों में ताजगंज का नीरज कुमार, किशोरपुरा, जगदीशपुरा का रजत वर्मा और अश्विनी उर्फ लूसी, नगला अजीता जगदीशपुरा का उत्कर्ष शामिल है। गिरोह ने कंबोडिया में प्रशिक्षण लेने के बाद 100 से अधिक लोगों से 70 करोड़ रुपये ठग लिए। आरोपी एक चीनी कंपनी की मदद से लोगों को शिकार बना रहे थे। गिरोह से 400 सिम बरामद किए गए हैं। 

ये भी पढ़ें -  UP: ठंडी रोटी ने शादी में कराया बवाल, भिड़े बराती-घराती... तभी दूल्हे की बहन संग हुआ ऐसा कांड; मच गई अफरा-तफरी
विज्ञापन




 

पूछताछ में कई नाम आए सामने
पूछताछ में गिरोह से जुड़े कई सदस्यों के नाम सामने आए हैं। बदमाशों ने आगरा के 24 से अधिक लोगाों की आईडी पर सिम खरीदे थे। आईडी का इस्तेमाल डिजिटल अरेस्ट से वसूली रकम बैंक में जमा कराने में भी किया गया।

ये भी पढ़ें -  UP: भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत की बढ़ी मुश्किलें, इस बयान में फंसी...कोर्ट ने दिया ये आदेश
 
विज्ञापन

आगरा में पलवल पुलिस तलाशेगी गिरोह के अन्य सदस्य 
इंस्पेक्टर साइबर थाना समय सिंह ने बताया कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास समेत अन्य जानकारी पलवल पुलिस से मांगी गई है। आगरा में इसके पहले भी मजदूरों के नाम पर सिम खरीद करके साइबर क्रिमिनल वारदात कर चुके हैं। गुजरात के बंदरगाह पर एक साल पहले सिम पकड़ी गई थीं। ये सिम भी जगदीशपुरा और लोहामंडी के लोगों के नाम पर पाई गई थीं। गुजरात की पुलिस ने इस बारे में आगे जांच नहीं की। पलवल पुलिस अब आगरा आकर आरोपियों के गिरोह से जुड़े लोगों को तलाश करेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें