साइकिल से घर जा रहे पल्लेदार की सड़क हादसे में मौत
-खरपरी के पास हुई दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। गांव खरपरी के पास शुक्रवार की शाम एक साइकिल सवार पल्लेदार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पल्लेदार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वह काम खत्म करने के बाद गांव नगला शीशिया लौट रहा था।
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला शीशिया निवासी जगमोहन उर्फ राजेश (58) शहर स्थित एक कोल्ड पर पल्लेदारी का काम करते थे। रोजाना की तरह शुक्रवार की शाम को जगमोहन साइकिल से गांव वापस लौट रहे थे। शाम करीब 8 बजे खरपरी बंबा के पास किसी वाहन ने वृद्ध को टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस टक्कर मारने वाला चालक गाड़ी लेकर वहां से भाग गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन ओर चालक की तलाश कर रही है।