फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवक को घर से बुलाकर नामजद लोगों ने किया जानलेवा हमला

Sat, 14 Oct 2023 06:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को घर से बुलाकर नामजद लोगों ने किया जानलेवा हमला
विज्ञापन

- सरिया और असलहा की बट से पीटा, गांव मानिकपुर में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी

करहल। गांव मानिकपुर में शुक्रवार को नामजद युवक को घर से बुलाकर ले गया। रास्ते में अपने साथियों के साथ उस पर हमला कर दिया। सरिया और असलहा की बट से युवक को पीटने के बाद आरोपी युवक को घायल अवस्था में पड़ा छोड़ कर भाग गए। घायल का मेडिकल कराने के साथ ही पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मानिकपुर निवासी हिमांशू कुमार शुक्रवार को अपने घर पर था। तभी गांव निवासी सोहित घर पर आया और जरूरी काम बता कर उसे अपनी बाइक पर बैठा कर ले गया। गांव से कुछ दूर निकलने के बाद बाइक को रोक दिया। वहां पहले से घात लगाकर बैठे अभिषेक सिंह, मलिखान सिंह व अन्य ने उस पर हमला कर दिया। सरिया और असलहा की बट से पीटकर उसे घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी उसे गंभीर घायल अवस्था में पड़ा छोड़कर भाग गए। जानकारी मिलने के बाद पहुंचे परिजन ने पुलिस को सूचना दी। घायल हिमांशू का पुलिस ने मेडिकल कराया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें