पालीवाल पार्क में सुबह टहलने आने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। यहां पंचतत्व पाथवे बनाने की योजना है। योग करने वालों के लिए हट बनाई जाएगी। ये सभी कार्य दिसंबर तक पूरे हो जाएंगे।
आगरा विकास प्राधिकरण ने 1.77 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है। पंचतत्व पाथवे और योग हट के लिए तीन दिन में निविदा जारी की जाएगी। योग हट में सुबह-शाम योग की कक्षा चलेगी।
ये भी पढ़ें: शहरवासियों को टहलने के लिए देना होगा शुल्क, पालीवाल पार्क-शाहजहां गार्डन में प्रवेश की नई प्रक्रिया
योग हट के चारों ओर योग के विभिन्न आसन दिखाते हुए प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। इसके लिए एडीए किसी संस्था से समझौता करेगा। अभी संस्था का नाम तय नहीं हुआ है। शहर के बीचोंबीच स्थित पालीवाल पार्क में बड़ी संख्या में शहर के लोग सुबह-शाम टहलने आते हैं।
आगरा विकास प्राधिकरण के मुख्य अभियंता अजस सिंह ने बताया कि 1.77 करोड़ रुपये से पंचतत्व पाथवे, योग हट और पांच स्टैच्यू बनाने के लिए जल्द ही निविदा जारी कर दी जाएगी।