टूंडला। शुक्रवार को पालिका की तरफ से नगर में पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान चेकिंग कर दुकानों और ठेलों से पॉलिथीन जब्त की गई। साथ ही दुकानदारों के साथ ग्राहकों को पॉलिथीन का उपयोग न करने के लिए जागरूक किया।
शुक्रवार दोपहर स्वच्छ भारत मिशन शहरी के जिला प्रबंधक पंकज कुमार, जनपद कॉर्डीनेटर चेतन शर्मा नगर पालिका परिषद की टीम के साथ दीपा चौराहे पर पहुंचे। यहां पॉलिथीन के खिलाफ अभियान शुरू किया गया। इस दौरान दुकानों और ठेलों पर चेकिंग कर वहां मौजूद पॉलिथीन जब्त की गई। इसके साथ ही दुकानदारों, ठेले वालों के साथ ग्राहकों को पॉलिथीन से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। अभियान के दौरान मुख्य रुप से अशोक शर्मा, महेंद्र सिंह, मनीष चतुर्वेदी, नवीन कुमार, अंकित जैन, बेताब आदि लोग मौजूद रहे।