फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान से सत्संग सुनने आगरा आएंगे 400 से ज्यादा लोग, यहां होगा भव्य समारोह

Sun, 19 Aug 2018 08:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
स्वामी बाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में राधास्वामी मत के संस्थापक परम पुरुष पूरन धनी स्वामी जी महाराज के 200वें जन्म समारोह की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। परिसर की भव्य सजावट की जा रही है। कार्यक्रम शिरकत करने के लिए सत्संगियों का आवागमन शुरू हो गया है। रविवार को पाकिस्तान से सत्संगी स्वामीबाग पहुंचेंगे।  
विज्ञापन


जन्म समारोह 31 अगस्त से छह सितंबर तक चलेगा। इसमें देश-दुनिया से लगभग 25 हजार सत्संगी शामिल होंगे। इसके लिए स्वामीबाग को रंगबिरंगी झालरों से सजाया जा रहा है। सजावट कार्य में 200 से अधिक कर्मचारी लगे हुए हैं। सत्संगियों के ठहरने के लिए पांडाल बन गए हैं, इनकी सजावट का कार्य चल रहा है। 

देश-विदेश से आने वाले सत्संगियों को पंजीकरण के आधार पर इनको ठहरने के लिए स्थान आवंटित किए जा रहे हैं। रविवार की शाम तक पाकिस्तानी सत्संगी भी यहां आ जाएंगे। कितने पाकिस्तानी सत्संगी आएंगे, अभी इसकी संख्या निश्चित नहीं है। हालांकि बताया जा रहा है कि चार सौ से अधिक पाकिस्तानी सत्संगियों ने समारोह के लिए पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

माल-पूआ का स्वाद भी लेंगे सत्संगी

समारोह में हर दिन सत्संग और भंडारा होगा। सत्संगियों के लिए हर दिन विशेष पकवान बनाया जाएगा। इसमें खीर, पूआ, सब्जी-पूड़ी, रायता के अलावा नाश्ते में पोहा, इडली-सांभर समेत अन्य पकवान बनवाए जाएंगे। हर सत्संगी को प्रसाद के तौर पर एक लड्डू मिलेगा। इसका निर्माण राधास्वामी सत्संग के भंडार गृह में ही किया जाएगा। 

आज स्थापित होगी विशेष क्रेन

स्वामीबाग समाध के मुख्य गुंबद पर कलश लगाने के लिए विशेष क्रेन को रविवार को स्थापित कर दिया जाएगा। समाध के मुख्य प्रवेश द्वार के चारों दरवाजों पर छतरी लग गई है। पांचवें दरवाजे पर छतरी लगाने का कार्य चल रहा है। छतरी लगाने का कार्य पूरा होने के बाद इन पर स्टील के भारी भरकम गेट लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें