आगरा की दीप्ति बनीं पाकिस्तान की काल, पांच विकेट लेकर दिलाई भारत को शानदार जीत। अवधपुरी रोड स्थ
आगरा। महिला टी-20 विश्व कप के हाईवोल्टेज भारत-पाकिस्तान मुकाबले में आगरा की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने अपना जलवा बिखेरा। उन्होंने पाकिस्तान के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। उनके एक-एक विकेट चटकाने पर आगरा के लोग झूम उठे। इससे पहले संकट के समय उन्होंने नाबाद 12 रन बनाकर भी भारतीय पारी को मजबूती दी थी।
दीप्ति ने अपने चार ओवर के स्पेल में मात्र 10 रन खर्च कर पांच विकेट झटके और भारत को विश्व कप अभियान के पहले ही मैच में शानदार जीत दिला दी। उनके परिजन ने टीवी पर बेटी का शानदार प्रदर्शन देखा। इस यादगार प्रदर्शन के साथ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 350 विकेट पूरे करने की ऐतिहासिक उपलब्धि भी हासिल कर ली।
दीप्ति के इस प्रदर्शन के बाद आगरा में क्रिकेट प्रेमियों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया और शहर के खेल जगत ने इसे आगरा के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। कोच और भाई सुमित शर्मा ने कहा कि दीप्ति ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह बड़े मुकाबलों की खिलाड़ी हैं। आगरा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोशन ने कहा, दीप्ति शर्मा का प्रदर्शन भारतीय महिला क्रिकेट के लिए ही नहीं बल्कि आगरा के लिए भी गर्व का विषय है। उपाध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने भी खुशी जताई।
आगरा की दीप्ति बनीं पाकिस्तान की काल, पांच विकेट लेकर दिलाई भारत को शानदार जीत। अवधपुरी रोड स्थ