गांव विप्रावली का है वायरल वीडियो
वायरल वीडियो पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र गांव विप्रावली का बताया जा रहा है। खेत में नाग-नागिन का जोड़ा अठखेलियां कर रहा था। ये देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। काफी देर तक नाग-नागिन के डांस का लुत्फ उठाया। इस दौरान कुछ युवाओं ने वीडियो भी बनाए, लेकिन उसके बाद कुछ ग्रामीणों ने दोनों को लाठी से प्रहार कर मार डाला। ये वीडियो भी बना लिया गया, जो वायरल हो रहा है।
लोगों की बात नहीं मानी...
हालांकि गांव के कुछ लोगों द्वारा नाग-नागिन के जोड़े को मारने से मना किया गया, लेकिन अंधविश्वास के चलते इन लोगों को नाग-नागिन पर रहम नहीं आया। नाग-नागिन को मारने के बाद दोनों को जला दिया गया।