फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में पेंट नहीं किया तो मिली धमकी, पीड़ित ने लिखा- पुलिस के उत्पीड़न के कारण दुकान बंद है

Mon, 12 Oct 2020 12:30 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • पीड़ित पेंटर ने एत्माद्दौला के सिपाही पर आरोप, 'पुलिस के उत्पीड़न के कारण दुकान बंद है' लिखकर खोखा किया बंद, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल
विज्ञापन
पेंटर का खोखा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के टेढ़ी बगिया चौराहे पर दुकान चलाने वाले पेंटर ने एक सिपाही और दरोगा पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि थाने में पेंट नहीं करने पर सिपाही ने जेल भेजने की धमकी दी है। शनिवार को उसने खोखा बंद कर दिया। इस पर लिखा कि पुलिस के उत्पीड़न के कारण दुकान बंद है। खोखे का फोटो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।  
विज्ञापन


टेढ़ी बगिया निवासी बच्चू सिंह का चौराहे पर ही पुलिस बूथ के पास खोखा है। वह पेंट करने के साथ ही गाड़ियों पर स्टीकर लगाने का कार्य करता है। आरोप है कि 29 सितंबर को वह खोखे पर बैठा था। तभी थाना एत्माद्दौला का एक सिपाही आया। उसने थाने पर पुताई और पेंट करने को कहा। मगर, बच्चू सिंह ने मना कर दिया। कहा कि वह खोखे पर ही काम करता है।
 

पीड़ित ये आरोप लगाए 

बच्चू सिंह ने बताया कि इस पर सिपाही भड़क गया। वह धमकी देने लगा। तब तो वह चला गया। दूसरे दिन फिर आया। इस बार एक दरोगा से मोबाइल पर बात कराई। दरोगा ने भी धमकाया। बाद में सिपाही जेल भेजने की धमकी देकर चला गया। इससे वह दहशत में है। 30 सितंबर को शिकायत करने थाने पर गया, लेकिन तब किसी अधिकारी के आने की वजह से थाना प्रभारी से मुलाकात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में बच्चू सिंह कलक्ट्रेट में एसएसपी से भी मिलने गया, लेकिन वह नहीं मिले। वहां एक अधिकारी को प्रार्थना पत्र दे दिया। इसका पता चलने पर सिपाही ने फिर से उसे धमकाया। बच्चू सिंह को डर है कि सिपाही उस पर कार्रवाई करवा सकता है। इसलिए शनिवार को खोखा बंद कर दिया। 

बच्चू सिंह के चार बच्चे 

बच्चू सिंह ने बताया कि उसकी उम्र 45 साल है। उसके चार बच्चे हैं। एक साल पहले हादसे का शिकार हो गया। इसमें एक उंगुली कट गई। इस कारण पेंट करने वाला ब्रश भी नहीं पकड़ पाता है। अब छोटे काम ही करता है। बड़ा काम करने से मना कर देता है। खोखे पर ही गाड़ियों पर स्टीकर लगाने का काम डाल रखा है। 

थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में आया है। पेंटर ने पेंट करने के लिए नहीं जाने पर सिपाही पर आरोप लगाया है। मामले में जांच कराई जाएगी। पीड़ित को अपना नंबर दे दिया है। उसे बुलाकर बात भी की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें