फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सावन के दूसरे सोमवार के लिए सज गए शिवालय

Sun, 28 Jul 2024 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
मंदिर में तैयारी करते भक्त।
विज्ञापन
मैनपुरी। सावन के दूसरे सोमवार को लेकर रविवार को जिले के शिव मंदिरों में तैयारियां चलती रहीं। जिले के प्रमुख मंदिरों को बेहतर ढंग से सजाया गया है। भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

सावन के सोमवार पर जिले के मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है। शहर के प्रसिद्ध भीमसेन महाराज मंदिर, चांदेश्वर धाम, मार्कंडेय मंदिर आदि में रविवार को तैयारियां चलती रहीं। शहर के बाजारों में भी खरीदारी के लिए भक्तों की भीड़ देखी गई। बड़ी संख्या में भक्तों ने पूजा पाठ की सामग्री खरीदी। जिले भर के शिव मंदिरों पर सावन के दूसरे सोमवार को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध रहने के निर्देश एसपी ने थानाध्यक्षाकों को दिए हैं। रविवार से ही जिले के प्रमुख मार्गों पर कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस को सक्रिय कर दिया गया। 24 घंटे पुलिस कांवड़ियों के रास्तों पर तैनात रहेगी।


डाक कांवड़ के लिए रवाना हुए भक्त
करहल। सावन के दूसरे सोमवार के लिए रविवार को जिले के कई क्षेत्रों से डाक कांवड़िये कांवड़ भरने के लिए फर्रुखाबाद के लिए रवाना हुए। 20 से 30-30 कांवड़ियों के काफिले डाक कांवड़ के लिए रवाना हुए हैं। करहल के गांव मनौना से सोरों घाट (कासगंज) से बटेश्वर धाम कांवड़ यात्रा ले जा रहे कांवड़ियों का प्रधान चरन सिंह यादव और ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा के साथ स्वागत कर रवाना किए। यात्रा में शामिल डाक कांवड़िया बिना रुके 152 किमी पैदल चलकर, सोरों घाट कासगंज से पवित्र गंगाजल लाकर, बटेश्वर धाम पर शिव मंदिरों में गंगाजल से अभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें