फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अज्ञातवास के दौरान पांडवों ने की थी भगवान भीमसेन की पूजा

Sun, 28 Jul 2024 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
शहर का प्रसिद्ध श्री भीमसेन महाराज मंदिर। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर का प्राचीन श्री भीमसेन महाराज मंदिर अपने कई पौराणिक गाथाएं समेटे है। कहा जाता है कि यहां अज्ञातवास के दौरान पांडवों ने बिठूर जाते समय भगवान भीमसेन की पूजा की थी। महर्षि मार्कंडेय ने भी भगवान भीमसेन की साधना की थी। वैसे तो मंदिर में प्रत्येक सोमवार को भक्तों की भीड़ रहती है लेकिन श्रावण मास के सोमवार में तो मेले जैसा नजारा होता है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला गाड़ीवान में स्थित भगवान भीमसेन का मंदिर कई पौराणिक गाथाओं को समेटे हुए हैं। वर्तमान मंदिर तो 12वीं शताब्दी में अपने स्वरूप में आया लेकिन भगवान भीमसेन का विग्रह पौराणिक काल का बताया जाता है। शहर के ईशान कोंण में जहां मां शीतला देवी का मंदिर है वहीं आग्नेय कोंण में भगवान भीमसेन विराजमान हैं। कहा जाता है कि उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों के बीच इस पावन नगरी की रक्षा के लिए शिवा और शिव को विराजमान किया गया है। तीर्थस्थल बटेश्वर की भांति यहां भी भगवान शिव की प्रतिमा पद्मासन मुद्रा में है। विग्रह में बड़े-बड़े जटा जूट से अलंकृत चंद्रकला को मस्तक पर धारण करने वाले एवं बड़ी-बड़ी मूंछों से सुशोभित शिव का रूपांकन किया गया है। श्री भीमसेन मंदिर के बारे में किवदंती है कि अज्ञातवास के दौरान इच्छु नदी (वर्तमान में ईशन) के किनारे-किनारे बिठूर जाते समय पांडव यहां रुके थे। पांडवों ने भगवान भीमसेन की यहां पूजा अर्चना की थी।

वर्ष भर यहां पूजा पाठ चलता रहता है। सोमवार को मेले जैसे हालात रहते हैं। सावन के दूसरे सोमवार को यहां बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है। मंदिर में पूजा पाठ के विशेष इंतजाम किए गए हैं। सभी भक्तों से अपील है कि वे लाइन में लगकर ही मंदिर में प्रवेश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहबलाल तिवारी, पुजारी भीमसेन मंदिर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें