फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मश्री अरुणिमा को इस घटना के बाद मिला एवरेस्ट फतह करने का हौसला

Sun, 11 Feb 2018 12:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
अरुणिमा सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्र एवं राज्य सरकार हर एक व्यक्ति को सुरक्षा उपलब्ध नहीं करा सकती है। जो लोग हादसा चुपचाप देखते रहते हैं, उनके जमीर को जगाने की जरूरत है। अगर समाज मजबूत हो जाए तो मेरे साथ जो हादसा हुआ, वैसी घटना फिर नहीं घटेगी। 
विज्ञापन


ये बातें एक पैर कृत्रिम होने के बाद भी एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ने वाली पद्मश्री अरुणिमा सिन्हा ने फिरोजाबाद में पत्रकारों से बातचीत में कही। कहा कि मेरे साथ हादसा हुआ, उसके दो साल बाद ही मैने दुनिया की सबसे ऊंचे पर्वत को फतह कर लिया था। 

मैंने अपने जख्मों को कुरेदा और एवरेस्ट पर चढ़ने गई। वह जख्म मेरे लिए फायदेमंद रहे। उन्होंने कहा कि आजकल कोई लक्ष्य को निर्धारित नहीं करता। सबसे पहले लक्ष्य को निर्धारित करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उस लक्ष्य पर इतना फोकस करें कि ऊपर वाला भी साथ देने के लिए राजी हो जाए। उन्होंने कहा कि लीक से हटकर अगर आप गोल बनाते हैं तो ऊपरवाला भी आपका साथ देता है। जिंदगी में दो तरह के लोग मिलते हैं एक आपको सपोर्ट करेंगे, दूसरे आपको पीछे खींचने की कोशिश करेंगे। 

लेकिन एक बार अगर आपने लक्ष्य तय कर लिया तो जबतक मिल जाए तब तक पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए। उन्होंने बताया कि उनकी एक फिल्म 2018 में ही आ जाएगी। मैने समाज को प्रेरणा देने के लिए यह फिल्म बनाई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें