सपा के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा है कि केंद्र सरकार आतंकी हमले रोकने में पूरी तरह से विफल है। लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं और सेना के जवान शहीद हो रहे हैं।
मोदी जी एक के बदले दुश्मन के चार सिर लाने की बात कहते थे लेकिन आतंकी हमले न रोक पाना मोदी सरकार की सबसे बड़ी विफलता है।
प्रोफेसर रामगोपाल यादव शनिवार को फिरोजाबाद में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। प्रमुख समाजवादी नेता रहे चौधरी सनक सिंह यादव के परिवार में हुई दुखद घटना पर शोक संवेदना व्यक्त करने रामगोपाल यादव गांधी नगर पहुंचे।
चौधरी सनक सिंह यादव के पौत्र सपा के युवा कार्यकर्ता अनुज यादव के निधन पर उनके आवास पर पहुंच पर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने आतंकी हमले और कासगंज में हुई हिंसा पर बेबाक बयान दिया।