फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बारिश के साथ हवा चलने से गिरी धान की फसल

Mon, 11 Sep 2023 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज/सहावर/गंजडुंडवारा। जिले में पिछले 3 दिन से लगातार बारिश का सिलसिला चल रहा है। इस बारिश को पहले दिन खेती के लिए संजीवनी माना जा रहा था। लगातार 3 दिन तक बारिश होने के कारण अब इस बारिश का दुष्प्रभाव भी सामने आने लगा है। तेज बारिश के साथ हवा चलने से कई इलाकों में धान, बाजरा, मूंग आदि की फसलों को क्षति होने लगी है। जिन खेतों में धान की फसल बड़ी थी, वह तेज हवा के साथ खेतों में गिर गईं हैं। मूंग की फसल भी अत्यधिक बारिश के कारण प्रभावित हो गई है। किसान मौसम विभाग के अलर्ट के कारण चिंतित हैं। अलर्ट के मुताबिक अभी 2 दिन बारिश होनी है। किसानों का मानना है कि पानी और अधिक बरसा तो फसलों की क्षति हो जाएगी।
विज्ञापन

सहावर के गांव नगरिया एवं भटीकरा में बारिश और तेज हवाओं के कारण काफी किसानों की फसलें खेतों में गिर गईं। कुछ किसानों की फसलें काफी बड़ी हो चुकी थीं। गंजडुंडवारा इलाके में गांव धवा, पचपोखरा, बगवास में तेज हवा के साथ बारिश से खेतों में धान की फसल गिर गई। धान की फसल को नुकसान हो सकता है। बगवास, धवा गांव बाढ़ प्रभावित रहे हैं। यहां किसान पहले से ही बर्बाद हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें