फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: करंट लगने से युवक की मौत

Mon, 11 Sep 2023 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गंजडुंडवारा के ग्राम बहोरनपुर में घर पर पंखा लगाते समय एक युवक को करंट लग गया। परिजन युवक को जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

युवक उमेश (25) सोमवार को सुबह के समय अपने घर पर अपना पंखा लगा रहा था। इसी बीच लाइन में करंट प्रवाहित हो गया, जिससे उसे करंट लग गया और वह जमीन पर आ गिरा। आवाज सुनकर परिजन उसके पास पहुंचे। उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे गंजडुंडवारा अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जब परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आ रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक उमेश की 3 माह पहले सोनी से शादी हुई थी। उसके पिता वीरपाल की 9 माह पहले पंजाब में बीमारी के चलते मौत हो गई थी। वह अपने परिवार का सबसे बड़ा बेटा था। उसका एक 8 साल का छोटा भाई है। 3 बहनों में एक की शादी हुई है। उमेश भट्ठा पर मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी मौत से पत्नी सदमे में हैं। परिवार के सामने भरण पोषण की समस्या हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें