ासगंज के लहरा घाट पर बनाए जा रहे वॉच टॉवर
- फोटो : KASGANJ
सोरों(कासगंज)। कांवड़ मेले की सुरक्षा का खाका खींच चुकी पुलिस व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुट गई है। भले ही अभी मेले के लिए आवंटित किया गया पुलिस बल नहीं मिल पाया है लेकिन पीएसी बल मिल चुका है। जिसे लहराघाट पर तैनाती दे दी गई है।
मेले की सुरक्षा के लिए सोरों पुलिस के साथ-साथ ढोलना, अमांपुर, सिढ़पुरा, सहावर, गंजडुंडवारा थाने का फोर्स आवंटित किया गया है। यह फोर्स भ्रमणशील और पिकेट पर रहेगा। वहीं लहराघाट पर पुलिस के साथ-साथ पीएसीबल की व्यवस्था बनाई गई है।
पीएसी बल की टुकड़ी मिलते ही अफसरों ने घाट पर तैनाती दे दी है। तीन वॉच टावर भी बनाए जा रहे हैं। किसी भी आपदा की स्थिति से निपटने के लिए स्टीमर, नाव के साथ गोताखोर भी तैनात कर दिए गए हैं।
सुरक्षा में दो इंस्पेक्टर, 10 सब इंस्पेक्टर, 15 हैड कांस्टेबल, 30 आरक्षियों की व्यवस्था बनाई गई है। हालांकि अभी आवंटित किया गया पूरा फोर्स नहीं मिल पाया है। इधर सोरों कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार ने लहराघाट पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था देखी है।
वर्जन-
- कांवड़ मेले की सुरक्षा का पूरा खाका तैयार है। पीएसी के जवान लहराघाट पर तैनात कर दिए गए हैं। 24 घंटे शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए पुलिस निगरानी बनाए रहेगी। - आरके तिवारी, सीओ सिटी।
्र