फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोराना: बाहरी फिर से बनने लगे खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले के लिए बाहर से आने वाले लोग एक बार फिर से खतरा बनने लगे है। उत्तराखंड से आए दो युवकों के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग ने संक्रमित युवकों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन

कोरोना का संक्रमण जिला में पूरी तरह से समाप्त हो चुका था। फरवरी माह में मात्र एक व्यक्ति ही संक्रमित निकला था। अब तक जिला में कोरोना संक्रमित होने पर अस्पतालों में भर्ती होने के बाद पूरी तरह से स्वस्थ्य होकर अपने घरों को भेजे जा चुके थे।
जिससे जिला में कोरोना के खत्म होने की उम्मीद लगाई जाने लगी थी। लेकिन फरवरी के अंत में दिल्ली से आने वाला एक युवक सिढ़पुरा में संक्रमित निकला था। जिसे विभाग ने होम आइसोलेट कर दिया। अब उत्तराखंड से मोहल्ला नवाब एवं मोहल्ला जय जयराम में आने वाले एक युवक की जांच के बाद संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

विभाग ने दोनों युवकों को होम आइसोलेट करने के बाद उनके घरों पर पर्चा भी चस्पा किया है ताकि अन्य लोग परिवार से दूरी बनाकर रख सकें। विभाग ने बढ़ते खतरे को देखते हुए एक बार फिर से अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। विभाग की टीमें प्रतिदिन 800 लोगों की जांच कर रही है, जिससे संक्रमण की स्थिति का पता चल सके।
फैक्ट फाइल
कुल संक्रमित 1966
पूर्ण स्वस्थ्य 1958
सक्रिय 2
मृतक 6
बाहर से आने वाले लोगों को लेकर विभाग पूरी तरह से सतर्क है। जैसे ही विभाग को बाहर से आने वाले व्यक्ति की सूचना मिलती है तो तुरंत ही टीम भेजकर जांच कराई जाती है। संक्रमित निकलने पर संपर्क में आने वाले लोगों की जांच भी कराई जा रही है। -डॉ. अनिल कुमार सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें